Author: admin
नई दिल्ली सियासत में संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता, बशर्ते आप सही वक्त पर सही पिच पर बैटिंग कर रहे हों. राजनीति में ये कदम आपके लिए बंद पड़े दरवाजों को खोल देता है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पवन खेड़ा का नाम शामिल हैं. इस तरह पार्टी उन्हें कर्नाटक से संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) भेज रही है। बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता पवन खेड़ा फ्रंटफुट पर लगातार मोर्चा…
बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक लड़की यूपीएससी का सपना लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंची थी। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी कुछ काम में व्यस्त थीं। इसलिए लड़की को बाहर इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर मीटिंग में जाने के लिए बाहर निकलीं और छात्रा के पास पहुंचीं तो वह भावुक हो गई। उसकी बातों को सुनकर उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। कलेक्टर का कर रही थी इंतजार दरअसल, बलरामपुर जिले की रहने वाली महिमा प्रजापति अपने मन में कई सवाल और आंखों में प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना लिए घंटों कलेक्ट्रेट परिसर में बैठी रहीं। उन्हें उम्मीद थी कि यदि…
कोलकाता पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी को 15 साल बाद सत्ता गंवानी पड़ी थी. हालिया चुनाव में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 80 सीटों पर जीत मिली थी. टीएमसी के 80 में से 58 विधायकों ने पार्टी से निकाले जा चुके संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बगावत कर दी. बागी गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित कर दिया, जिन्हें स्पीकर ने भी मान्यता दे दी है। विधायकों के बाद अब सांसदों के भी बगावत करने की चर्चा जोरों पर है. चर्चा…
भोपाल राज्यसभा में मध्य प्रदेश कोटे की तीन सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होने हैं। बीजेपी ने अपने कब्जे वाली दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।रजनीश अग्रवाल को पार्टी में ‘बूथ का भूत’ कहा जाता है। वे साल 2021 से मध्य प्रदेश भाजपा में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के 65 हजार बूथों का डिजिटाइजेशन किया गया। बूथों को A, B, C और D कैटेगराइज करने का काम भी उन्होंने कराया। इसके अलावा 30 मतदाताओं पर अर्द्धपन्ना प्रभारी नियुक्त करने की…
रायपुर शराब व डीएमएफ घोटाले और अन्य बड़े भ्रष्टाचार मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राज्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सामूहिक कार्रवाई की है। जांच एजेंसियों ने घोटाले के मुख्य सूत्रधार अनवर ढेबर और रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा के संगठित सिंडिकेट के खिलाफ शिकंजा कसते हुए अब तक 1,400 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। जांच एजेंसी ने अकेले शराब घोटाले में कुल 85 आरोपितों को नामजद किया है। इस सिंडिकेट ने सरकारी व्यवस्था को ढाल बनाकर शराब से ही 3,200 करोड़ से ज्यादा का अवैध कालाधन बटोरा था। जबकि कुल चार बड़े घोटाले में करीब…
धरसींवा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को अब जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए रायपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने धरसींवा ब्लॉक मुख्यालय में नवीन उप पंजीयक (उप रजिस्ट्रार) कार्यालय की स्थापना को मंजूरी देते हुए जून माह से इसके संचालन की उम्मीद। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से शुरू होने जा रहे इस कार्यालय से क्षेत्र के 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक बोले चुनाव में किये वादे पुरे किये जा रहे हैं विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि धरसींवा मुख्यालय में…
रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को पूरी हो गई। नगरीय निकाय अध्यक्ष के 5 पदों में भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। 71 पार्षद पदों में भाजपा को 39, कांग्रेस को 30 और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव में वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के कुल 151 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए और आचार संहिता समाप्त कर दी गई। नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस को बिलासपुर और जगदलपुर…
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के सफल क्रियान्वयन।कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजनांदगांव ने छत्तीसगढ़ के शीर्ष पांच जिलों में अपनी जगह बना ली है। 3 हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल जिले में अब तक 3,118 घरों में सोलर पैनल…
रायपुर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बासमती धान मिशन शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करने की तैयारी है, जिसे बाद में चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में विस्तारित किया जाएगा। कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में गुरुवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन की बैठक हुई। किसानों के हित सर्वोपरि- नेताम बैठक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बासमती धान की खेती को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। मंत्री नेताम ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उनकी आय बढ़ाने के…
खंडवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 18 और 19 जून को प्रस्तावित खंडवा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनका यहां भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन-पूजन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 18 जून को ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 19 जून को वे सिकल सेल जागरूकता और स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित प्रदेश के कई मंत्रियों की भी उपस्थिति प्रस्तावित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन को देखते…
