Author: admin
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और बढ़ते स्ट्रेस के बीच हेयर लॉस होना एक बेहद कॉमन समस्या बन चुका है. लोग अक्सर उस समय अधिक परेशान हो जाते हैं, जब कंघी में बालों के गुच्छे आने लगते हैं या स्कैल्प खाली दिखने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी के भी बाल अचानक नहीं झड़ते, बल्कि हमारा स्कैल्प बहुत पहले ही इसके संकेत देना शुरू कर देता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि आप समय रहते इन शुरुआती लक्षणों को पहचान लें तो गंजेपन का शिकार होने से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि हेयर फॉल की शुरुआत…
लखनऊ यूपी की योगी सरकार ने यूपी में एक्सप्रेसवे और उससे जुड़ी परियोजनाओं के होने वाले कामों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला किया है। एक्सप्रेसवे बनाने के लिए बनाए गए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का काम अवस्थापना विभाग के अधीन कर दिया गया है। अभी तक यह काम औद्योगिक विकास विभाग के अनुभाग तीन द्वारा देखा जा रहा था। अवस्थापना मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है। इसके बाद यह साफ हो गया है कि एक्सप्रेसवे और इससे जुड़ी परियोजनाओं का काम मुख्यमंत्री सीधे तौर पर देखेंगे। सचिव सचिवालय प्रशासन गुर्राला श्रीनिवासुलु की ओर से इस बारे में आदेश जारी…
लंदन आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर सुर्खियों में आ गई हैं. लंदन में आयोजित ‘कैप्टन्स कार्निवल’ कार्यक्रम के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी शायद उन्हें उम्मीद नहीं थी. हरमनप्रीत ने जिस अंदाज में जवाब दिया, उसने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी. 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप होगा, तो भारतीय कप्तान ने जवाब देने के बजाय ऐसा सवाल दागा कि माहौल ही बदल गया. उनका जवाब सुनकर कई लोगों को महेंद्र सिंह धोनी की याद…
गर्मी का मौसम आते ही चेहरे पर पसीना, चिपचिपाहट और ड्राइनेस जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. पसीने से होने वाली चिपचिपाहट के कारण कई लोगों को लगता है कि गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन सच इससे उलट है. दरअसल, तेज धूप और गर्म हवा स्किन की नमी छीन लेती है. ऐसे में गर्मियों में भी मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है. सही मॉइश्चराइजर स्किन को मुलायम और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है. लेकिन अगर आप सोचते हैं कि जो मॉइश्चराइजर आपने सर्दियों में लगाया था, वही आप गर्मी में भी लगा सकते हैं…
सनातन धर्म में ब्रह्मांड की कल्पना केवल भौतिक नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक और प्रतीकात्मक अर्थों से जुड़ी हुई है. विष्णु पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार, यह सृष्टि किसी खाली अंतरिक्ष में नहीं तैर रही, बल्कि इसका आधार दिव्य शक्तियों पर टिका हुआ है. कहा जाता है कि पूरा ब्रह्मांड शेषनाग के फनों पर स्थित है, और वे स्वयं कूर्म अवतार के रूप में एक विशाल कछुए की पीठ पर टिके हैं. यह सब अनंत क्षीर सागर में स्थित है, जहां भगवान विष्णु योगनिद्रा में लीन रहते हैं और उनकी नाभि से निकले कमल पर ब्रह्मा सृष्टि की रचना करते…
रायपुर. कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष चयन को लेकर दिए गए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये हमारा देखने का काम नहीं है, कांग्रेस इसको देखे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कितना भी कर लें, जनता का विश्वास नहीं जीत पाएगी। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है और लगातार सिमटती जा रही है, क्योंकि ये लोग हमेशा जनता को ठगने का काम करते हैं। इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है, जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि…
भोपाल मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए शह-मात का खेल शुरू हो गया है. विधायकों की संख्या के लिहाज से दो बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के लिए कन्फर्म मानी जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवट को उतारकर राहुल गांधी की करीबी मिनाक्षी नटरजान की सियासी टेंशन बढ़ा दी है? राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के बाद महेश केवट को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन पर दांव खेला है. इस तरह तीन सीटों के लिए चार…
लखनऊ उत्तर प्रदेश में पीसीएस से आईएएस के पदों पर पदोन्नति देने के लिए 10 जून को डीपीसी दिल्ली में होगी। इसमें वर्ष 2010, 2011 व 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर विचार होगा। नियुक्ति विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति कोटे के 33 पद आवंटित किए हैं। इससे वर्ष 2010 और 2011 बैच के पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। नियुक्ति विभाग ने केंद्र से आवंटित पदों के आधार पर संभावित अधिकारियों…
शुक्र ग्रह आज (8 जून) मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में शाम लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में शुक्र को सुख, सौंदर्य, प्रेम, वैभव और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है. कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में धन, ऐश्वर्य, अच्छी गाड़ी, घर और सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं. वहीं कमजोर शुक्र जीवन में अभाव और असंतोष ला सकता है. ऐसे में शुक्र का कर्क राशि में गोचर सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं राशि अनुसार इसका प्रभाव. मेष राशि शुक्र का…
रायपुर. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन बिलासपुर और बेंगलुरु छावनी के बीच एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी. इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून (शुक्रवार) को बिलासपुर से रवाना होगी. यह ट्रेन एक तरफा (वन-वे) सेवा के रूप में संचालित की जाएगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर,…
