Author: admin
इंदौर इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल रहा है। यहां मेट्रो स्टेशन भूमिगत होगा और करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर ट्रैक एलिवेटेड हिस्से से जुड़ेगा। लगभग आठ माह पहले इस हिस्से में मेट्रो के लिए खुदाई शुरू की गई थी, लेकिन 20 फीट की खुदाई के बाद चट्टानें मिलने के कारण अब नियंत्रित ब्लास्टिंग के जरिए खुदाई की जा रही है। बीते दो दिनों से पूरे इलाके में विस्फोटों की गूंज सुनाई दे रही है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की टीम नियंत्रित ब्लास्टिंग के माध्यम से चट्टानों को तोड़कर आगे का काम कर…
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (CPC) के तहत एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने सुझाव और मांग रख्ने की डेडलाइन बढ़ाकर 15 जून तक कर दी है. इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनर्स और अन्य कर्मचारियों को सैलरी, पेंशन और अलाउंस में संशोधन पर विचार करने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल गया है। यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है, जब कर्मचारी यूनियनों और पॉलिसी मेकर्स के बीच लंबे समय से इंतजार किए जा रहे फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज हो गई है. नए नोटिफिकेशन में 8वें वेतन आयोग ने ऐलान किया है कि हितधारकों द्वारा अपने ज्ञापन…
भोपाल लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है, इस महत्वाकांक्षी स्कीम ने बहनों के जीवन को काफी लाभ पहुंचाया है। बहनें हर महीने सरकार की ओर से आने वाली किस्त का बेसब्री से इंतजार करती है और जब ये राशि आ जाती है तो अपनी जरुरत को पूरा करती हैं। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की करोड़ों पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना चलाती है. इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीना 1500-1500 रुपये…
नई दिल्ली जलवायु परिवर्तन का असर अब भारत की खाद्य सुरक्षा पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है. एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि बढ़ता तापमान, विशेष रूप से सर्दियों में गर्मी और रात के समय तापमान में बढ़ोतरी देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को प्रभावित कर रही है। क्लाइमेट ट्रेंड्स (Climate Trends) की रिपोर्ट, ‘व्हीट अंडर स्ट्रेस: क्लाइमेट चेंज, राइजिंग हीट एंड अडैप्टेशन पाथवेज इन इंडिया’स मेजर व्हीट-ग्रोइंग स्टेट्स’ में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले…
नई दिल्ली अगर कोई आपसे पूछे कि दुनिया में सबसे ज्यादा तेल किस देश के पास है, तो शायद आपका जवाब सऊदी अरब, रूस या अमेरिका होगा. लेकिन सच यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के पास है. भारत को इस तेल की जरूरत है. और इसी जरूरत को पूरी करने के लिए वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भारत आ रही हैं. उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी. लेकिन क्या आपको पता है कि वेनेजुएला का तेल यूं ही मार्केट में नहीं आ सकता, वो काफी भारी होता है. उसके लिए…
कोलकाता पश्चिम बंगाल की सत्ता बदलते ही ममता बनर्जी के सामने सियासी संकट गहराता जा रहा है. चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक-एक करके टीएमसी के पत्ते झड़ते जा रहे हैं. टीएमसी के एक के बाद एक नेता बागी तेवर अपनाता जा रहा है. ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. टीएमसी से निष्कासित विधायक रि ऋतब्रत बनर्जी क्या अब टीएमसी के ‘एकनाथ शिंदे’ साबित होंगे? साल 2022 का महाराष्ट्र में जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर उद्धव ठाकरे के हाथों से…
विवेक झा, भोपाल। क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और भारत-रूस के बीच खेल सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफएमपीसीसीआई) और रूस के स्मोलेंस्क रीजन क्रिकेट फेडरेशन के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता प्रस्तावित भोपाल–स्मोलेंस्क सिस्टर सिटी परियोजना के अंतर्गत एकीकृत क्रिकेट इकोसिस्टम के विकास के उद्देश्य से किया गया है। भोपाल–स्मोलेंस्क सिस्टर सिटी परियोजना को मिली नई गति एमओयू पर एफएमपीसीसीआई के अध्यक्ष हिमांशु खरे और स्मोलेंस्क रीजन क्रिकेट फेडरेशन, रूस के अध्यक्ष एवगेनी…
विवेक झा, भोपाल। राजधानी के मिंटो हॉल में आयोजित दो दिवसीय तृतीय “भोपाल अंतरराष्ट्रीय महोत्सव एवं परिसंवाद” में भोपाल के भविष्य, महिलाओं की भागीदारी, वैश्विक चुनौतियों और नागरिक-केंद्रित विकास पर गंभीर विमर्श हुआ। “भोपाल इंटरनेशनल सेंटर” द्वारा आयोजित इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, सैन्य विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, सांस्कृतिक हस्तियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2047 तक भोपाल को एक समावेशी, आधुनिक और महिला-अनुकूल महानगर के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। फिल्म प्रदर्शन के साथ हुआ महोत्सव का शुभारंभ महोत्सव की शुरुआत पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टिंग ट्रस्ट,…
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इस समय आपके रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़़ सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातक परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों का साथ मिलेगा। करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। व्यापारिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सेहत पर नजर रखना जरूरी है।…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित और मौके पर ही निराकरण के लिए ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम छेरकापुर में एक विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान राजस्व मंत्री वर्मा ने क्षेत्र के विकास को गति देते हुए 55 लाख रुपये…
