Author: admin
शाम होते ही जब हमें हल्की-हल्की भूख लगने लगती है, तो ऐसे में अक्सर कुछ चटपटा और मजेदार खाने का ही मन करता है. चाहे बच्चे हों या फिर बड़े, हर कोई यही चाहता है कि शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा मिले कि पूरा मूड ही फ्रेश हो जाए. जब इस तरह की किसी डिश की तलाश में हम निकलते हैं, तो हमारे दिमाग में पिज्जा का नाम तो जरूर ही आता है. लेकिन, हर दिन बाहर जाकर हैवी पिज्जा मंगाना न तो हेल्दी होता है और न ही बजट में फिट बैठता है. ऐसे सिचुएशन में मिनी पिज्जा…
भोपाल मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तपते तापमान से लोगों को बड़ी राहत मिली है. जहां एक तरफ आंधी और बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए बिजली गिरने और तेज हवाओं का आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार केरल पहुंच चुका मानसून इस बार मध्य प्रदेश में अपनी सामान्य तारीख से कुछ दिन…
प्रभावी कार्यशैली और नई तकनीकों को अपनाकर समस्याओं का करें त्वरित समाधान – अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोण्डागांव जिला मुख्यालय में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के तीनों नगरीय निकायों कोंडागांव , केशकाल और फरसगांव में वर्षा ऋतु के पहले आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने, नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क, पुल एवं…
काकामिगाहारा भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आखिरी क्वार्टर तक 2-3 से पीछे चल रही भारत टीम ने मैच के आखिरी मिनटों में अटैकिंग खेल दिखाते हुए 3 गोल मारे और जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम का शनिवार को फाइनल में मेजबान जापान से सामना होगा। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिखा धोखा इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मैच के तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बुली से सीधे गोल किया। इसके…
भोपाल . राज्यसभा चुनावों के कारण राजधानी भोपाल में नेताओं की चहलपहल बढ़ गई है। भाजपा के राज्यसभा चुनाव के दोनों प्रत्याशी आज शनिवार को विधिवत नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार शाम ही पार्टी ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा द्वारा दोनों प्रत्याशियों के लिए नामांकन फॉर्म के 4-4 सेट तैयार करवाए गए हैं। एक सेट में 10 विधायकों को प्रस्तावक बनाया गया है। इस प्रकार कुल आठ सेट में 80 विधायकों को प्रस्तावक बनाया गया है। इधर कांग्रेस में राज्यसभा उम्मीदवार बनाई गईं मीनाक्षी नटराजन का कई नेता विरोध कर रहे हैं।…
भारत विविधताओं का देश है और इसकी झलक यहां के खान-पान में भी साफ दिखाई देती है. देश के हर क्षेत्र का अपना एक खास स्वाद और पहचान है. जब किसी स्थानीय खान-पान की तारीफ खुद देश के प्रधानमंत्री कर दें तो वह पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना लेता है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 123वें एपिसोड में कर्नाटक की कलबुर्गी रोटी का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि यह रोटी न केवल लोगों तक पौष्टिक भोजन पहुंचा रही है, बल्कि हजारों महिलाओं को रोजगार भी दे रही है. आइए…
गुना गुना में आगामी दिनों में जैन समाज का ऐतिहासिक पंचमुखी पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान जैन इतिहास में पहली बार आयोजित होगा। महोत्सव में सैकड़ों इंद्रों के अलावा 5 कुबेर, 5 यज्ञ नायक, 5 ईशान इंद्र और 5 सनत कुमार इंद्र शामिल होंगे। इसके साथ ही भगवान के माता-पिता के रूप में 5 सौभाग्यशाली जोड़े बनाए जाएंगे। आयोजन के दौरान 5 नीलांजना नृत्य, 5 दीक्षाएं और 5 आहार के दुर्लभ दृश्य भी जीवंत रूप में देखने को मिलेंगे। भारत और विश्व का कल्याण करेगा…
नई दिल्ली आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम सेलेक्शन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। वैभव ने भारतीय टीम में जगह बनाते ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर को जब पहली बार साल 1989…
आज के समय में फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गयी है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जो एक लंबे समय से इस प्रॉब्लम से जूझ रही है. यह एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें आपके लिवर के अंदर नॉर्मल से ज्यादा चर्बी इकठ्ठा हो जाती है. लिवर की जब बात आती है तो यही वह ऑर्गन है, जो खाने को डाइजेस्ट करने में, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में और एनर्जी को मैनेज करने का काम करता है. लेकिन, जब इसमें फैट बढ़ने लग जाता है तो इसकी काम करने की कैपिसिटी धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाती…
जगदलपुर. बस्तर में खरीफ सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है और खेतों में धान बोआई का काम तेज हो गया है। किसान मानसून के आगमन से पहले खेती की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने के बाद अब बस्तर में भी 15 से 18 जून के बीच इसकी दस्तक की उम्मीद जताई जा रही है। खेतों में बोआई का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि इन दिनों गभार खेतों में धान बीज डाले जा रहे हैं। किसानों की सबसे बड़ी चिंता मौसम की अनिश्चितता बनी हुई है। तेज धूप और हल्की…
